Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए एसएनएस विद्या मंदिर के कैडेट्स

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में घाटशिला संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 24 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए. शिविर 10 जून तक आयोजित जाएगा. इसमें संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के 16 छात्र एवं 8 छात्राएं शामिल हैं. प्रशिक्षण शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स को कई प्रकार के प्रशिक्षण जैसे ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, शास्त्र आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-did-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-iskcon-temple-in-raghunathpur-village/">चाकुलिया

: रघुनाथपुर गांव में इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन

प्रशिक्षण के बाद दिया जाएगा प्रमाणपत्र

प्रशिक्षण के उपरांत ही एनसीसी कैडेट "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त करेंगे. साथ ही दो वर्ष की कड़ी मेहनत के उपरांत उन्हें उनके प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा. यह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा की देखरेख में आयोजित किया गया है. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल एवं प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने चयनित कैडेट्स की सराहना की. इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक सह एनसीसी अधिकारी डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही