Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को हेन्दलजुड़ी पंचायत के हलुदबनी उत्क्रमित मध्य विधालय परिसर में आदिम जनजाति परिवारों के लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. कैंप में सभी विभागों से कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें तीन सबर बच्चों का नया आधार बनाया गया और तीन सबर बच्चों का आधार अपडेशन किया गया. इसके साथ ही कुल 155 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई. पेट से संबंधित एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghuvar-das-attended-the-last-prayer-of-saudagar-singh/">जमशेदपुर
: सौदागर सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
: सौदागर सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
Leave a Comment