Search

 
 
 

Ghatshila : गालूडीह के उल्दा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता ने शुक्रवार को गालूडीह पंचायत उल्दा में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान शुरू किया. गालूडीह मंडल प्रभारी भाजपा नेत्री गीता मुर्मू एवं दिनेश साव ने पौधरोपण कर अभियान शुरू किया. भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने गालूडीह के पंचायत उल्दा बूथ संख्या 19-20 के गांव में पौधरोपण किया. मौके पर गीता मुर्मू ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना बहुत जरुरी है. पेड़-पौधे मनुष्य तथा जीव जंतुओं के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं. गर्मी से राहत, समय से मानसून और ऑक्सीजन के महत्व का एहसास कराता है. मौके पर गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, जिला महामंत्री हरधन सिंह, जिला परिषद सुभाष सिंह, मंडल महामंत्री सपन पाल, मंडल उपाध्यक्ष मुचीराम गिरि, जगदीश पातर, शंकर कर्मकार, हीरालाल महतो, हेमंत नारायन देव सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-complaint-against-in-charge-mo-for-not-distributing-grains/">Dumaria

: प्रभारी एमओ से अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत, किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही