Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एकलव्य आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शुक्रवार को घाटशिला के दो परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू हुई. जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र घाटशिला में डुमरिया तथा मुसाबनी प्रखंड के 500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं दूसरा परीक्षा केंद्र मारवाड़ी हिंदी प्लस टू उच्च विद्यालय में घाटशिला तथा धालभूमगढ़ प्रखंड के कुल 500 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक रीता मंडल ने बताया कि कक्षा 6, 7 व 8 में प्रवेश के लिए परीक्षा हो रही है शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पुलिस बल तथा दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-jn-tata-founder-of-tata-steel-floats/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि, निकली झांकियां
[wpse_comments_template]

Leave a Comment