Search

 
 
 

Ghatshila  : घाटशिला कॉलेज में विधायक निधि से बनेगा कैंटीन भवन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में विधायक रामदास सोरेन के विधायक निधि से शीघ्र कैंटीन भवन बनाया जाएगा. कैंटीन भवन कैसा हो, इसका प्रारूप तैयार करने के लिए विधायक ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी से कहा था. प्राचार्य ने अपने कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ विचार-विमर्श कर कॉलेज के लिए उपयोगी कैंटीन भवन का प्रारूप तैयार करवाया तथा उसे अपने शिक्षक साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन को सौंप दिया. प्राचार्य ने बताया कि इसे बनवाने में लगभग 15 लाख रुपए लग सकते हैं. विधायक को कैंटीन भवन का प्रारूप सौंपते समय प्राचार्य के साथ वरिष्ठ शिक्षक डॉ. पीके गुप्ता, डॉ एसके सिंह एवं डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-saplings-were-planted-in-the-block-office-premises/">Dumaria

: प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही