Search

 
 
 

घाटशिला : फुलडूंगरी चौक के समीप कार व बाइक में टक्कर, दो गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडूंगरी चौक के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शुक्रवार की देर रात लगभग 11.30 बजे कार तथा बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ढाबा एवं होटल संचालकों ने घायल युवकों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. दोनों घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल फोगेन मार्डी ने बताया अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर बागजाता गांव लौट रहे थे. अचानक फूलडूंगरी के समीप फोरलेन पर बना कट से जैसे ही बायीं ओर मुड़े उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-former-councilor-ved-prakash-died-26-days-after-being-shot-satyam-pathak-had-shot-him/">रांची

: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की मौत, 26 दिन पहले सत्यम पाठक ने मारी थी गोली
बाइक पर बैठा सूरज हेम्ब्रम के साथ हम दोनों सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद होश नहीं था. घटना की सूचना पर पुलिस एवं होटल संचालकों ने कार का लगभग 3 किलोमीटर पीछा करते हुए तामकपाल गांव के पास पकडा. कार चला रहे हीरामय मुखी ने बताया कि परिवार के साथ बहरागोड़ा जा रहा था. अचानक रॉन्ग साइड से बाइक आ गयी जिसके कारण दुर्घटना हुई है. थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने कार एवं बाइक को जब्त कर थाना ले गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही