Search

 
 
 

घाटशिला : राशन वितरण नहीं किए जाने के विरोध में कार्डधारियों ने किया बीसीओ कार्यालय का घेराव

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र के बड़बिल गांव के कुंभकार महिला मंडल द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया. कार्डधारियों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा दो-तीन कार्डधारी को अगस्त माह का राशन देने के बाद यह कहकर राशन वितरण करना बंद कर दिया कि ऑफिस से ही मशीन बंद कर दिया गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि अगस्त माह में उसे 96 क्विंटल राशन दिया गया है पर डीलर का 93 कुंतल राशन की कटौती होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-recovery-from-contractors-for-cs-approval-on-fake-paper-in-nrep-chaibasa/">किरीबुरु

: एनआरईपी, चाईबासा में फर्जी पेपर पर सीएस अनुमोदन कराने में ठेकेदारों से हो रही वसूली

दोषी पाए जाने पर डीलर पर होगी कार्रवाई

हालांकि जांच किया जाएगा और जांच में डीलर को अगर दोषी पाया गया तो डीलर पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी. सितंबर माह से गालूडीह की किसी डीलर के साथ कार्ड धारी को टैग कर राशन उपलब्ध कराया जाएगा. अगस्त माह का बकाया राशन का भी वितरण जांच के बाद किया जाएगा. विरोध करने वालों में बड़बिल, जोड़ीसा एवं धोड़ांगा के करुणाकर महतो, गौतम महतो, अनंत लाल महतो, सुनीता महतो, गुरुवार महतो, पुष्पा गोराई सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही