Search

 
 
 

घाटशिला : कार्डधारियों को अप्रैल माह से नहीं मिल रहा है केरोसिन तेल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के लगभग 88 पीडीएस दुकानदारों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कार्डधारियों को अप्रैल माह से केरोसिन तेल नहीं दिया जा रहा है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें खासकर वैसे लोग शामिल हैं जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं. इस संबंध में शनिवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह बात सही है अप्रैल माह से केरोसिन तेल क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार के नियमानुसार सभी होलसेलर को डिपों में एक साथ केरोसिन तेल का पैसा जमा करना पड़ता है. यदि एक या दो होलसेलर पैसा नहीं जमा करते हैं तो उनका आवंटन रद्द कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-former-chief-minister-raghuvar-das-was-warmly-welcomed-by-bjp-leaders-in-ghatshila/">घाटशिला

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का घाटशिला में भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

बहुत जल्द स्थिति होगी सामान्य : विधायक

सितंबर माह में सभी होलसेलर ने पैसा जमा कर दिया है जिसके बाद प्रखंड के 88 पीडीएस दुकानदारों को 24000 लीटर केरोसिन तेल का आवंटन प्राप्त हो गया है. चाकुलिया के होलसेलर ने घाटशिला के 88 पीडीएस दुकानदारों में से 44 पीडीएस दुकानदारों को केरोसिन तेल उपलब्ध करा दिया है. वर्तमान समय में केरोसिन तेल 89 रुपया प्रति लीटर के दर पर मिल रहा है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग तेल नहीं उठा पाते हैं. जबकि सरकार के द्वारा 40 रुपया से अधिक सब्सिडी दी जाती है. बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी. अगर होलसेलर समय पर पैसा नही जमा करेंगे तो दूसरी व्यवस्था करनी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-recovered-from-kadma-bhatia-park/">जमशेदपुर

: कदमा भाटिया पार्क से युवक का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही