Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में डेंटिस्ट्री पर करियर परामर्श सत्र आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीबारहवी के छात्रों के लिए डेंटिस्ट्री पर करियर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में हजारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल से आयी पांच सदस्यीय टीम में कॉलेज सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने बीडीएस से जुड़ी विस्तृत जानकारी छात्रों को दी. डेंटिस्ट्री में करियर संभावनाएं, योजना, लक्ष्य निर्धारण, इस पेशे में सम्मान, मानव सेवा का अवसर व संतोष आदि पर छात्रों से विस्तार में चर्चा की. साथ ही स्कालरशिप, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, फी स्ट्रक्चर आदि से भी छात्रों को अवगत करवाया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mess-workers-of-government-polytechnic-school-jagannathpur-run-away-students-go-hungry/">किरीबुरु

: राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल जगन्नाथपुर के मेसकर्मी भागे, छात्र भूखे
छात्रों ने उनकी उपस्थिति का लाभ उठाते हुए मेडिकल से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल किया जिसका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने अपने सम्बोधन में बच्चों से कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में भविष्य बनाने की पहली सीढ़ी नीट की परीक्षा को सफलता पूर्वक पार करना है. सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा. कार्यक्रम का संचालन करियर कौंसिलिंग विभाग की सदस्या तथा केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष सुमिता भट्टाचार्य द्वारा किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधक प्रसेनजीत कर्मकार, शैक्षणिक प्रभारी एस आर दत्ता, शिक्षक प्रभारी एके पटनायक, सुरोजीत चटर्जी, सोमनाथ दे आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही