Search

 
 
 

घाटशिला : दुर्व्यवहार करने के मामले में फेबियन तिर्की समेत आठ पर मामला दर्ज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में किताडीह निवासी फेबियन तिर्की तथा अन्य 8 के खिलाफ बिजली निगम के कनीय अभियंता सुनील कुमार शर्मा के साथ गाली गलौज तथा दुर्व्यवहार करने के मामले में घाटशिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस संबंध में घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव तथा प्रमुख सुशीला टुडू ने संयुक्त रूप से थाने में इस मामले को लेकर आवेदन दिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-padma-shri-dr-ram-dayal-munda-remembered-on-his-birth-anniversary-congressmen-paid-tribute/">चाईबासा

: जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉ राम दयाल मुंडा, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
उसके बाद इस मामले में पुलिस ने फेबियन तिर्की तथा अन्य आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत घाटशिला थाना कांड संख्या 80/ 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में भादवि की धारा 448, 406, 353 ,504 के तहत अंकित किया गया है. दूसरी ओर मंगलवार को फेवियन ने प्रमुख को माफीनामा लिखकर दिया है और कहा है कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही