Search

घाटशिला : लंपी वायरस से संक्रमित हो रहे मवेशी, किसान चिंतित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के काशीदा पंचायत अन्तर्गत चेंगजोड़ा गांव के बनटोला में लंपी वायरस ने दस्तक दी है. मंगली मुर्मू नामक महिला की मवेशी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गयी है. मंगली ने बताया कि 15 दिन पहले उसने उक्त मवेशी को किसी व्यापारी से खरीदा था. उसके बाद से पूरे शरीर में गोल-गोल दाने उभर आये. उन दानों में मवाद आना शुरू हो गया. मवेशी को खाने-पीने में असुविधा होने लगी. स्थानीय पशु चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन कोई लाभ नही हुआ. धीरे-धीरे मवेशी की हालत गंभीर होती चली गयी. इसके आलावा दो अन्य मवेशी भी संक्रमित हो गए. उनमें स्पष्ट लक्षण उभर कर सामने आए है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-workshop-on-kharif-crop-organized/">चाईबासा

: खरीफ फसल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास जारी

ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को दी. जिप सदस्य की पहल पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह गांव पहुंचे तथा मवेशियों का इलाज किया. उन्होंने लंपी वायरस की पुष्टि करते हुए कहा कि यह विषाणुजनित संक्रामक रोग है. राजस्थान में भी पशुओं में इस तरह के लक्षण पाये गए थे. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि संक्रमित पशुओं को दूसरे पशुओं से दूर रखें. साफ-सफाई का ध्यान रखें. संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे. जरूरी होगा तो गांव में शिविर लगाए जाएंगे. बनटोला के ग्राम प्रधान राम किशोर मुर्मू ने बताया कि लंपी वायरस को देखते हुए गांव के किसान चिंतित है. दूसरे पशुओं में भी संक्रमण का भय सता रहा है. हालात पर नजर रखी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp