Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शिक्षकों का "मूल्य शिक्षा'' पर आधारित सीबीएसई प्रशिक्षण आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को शिक्षकों के लिए ``मूल्य शिक्षा `` पर आधारित सीबीएसई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण की संसाधक विद्या भारती चिन्मया जमशेदपुर की पूर्व प्रधानाचार्या विपिन शर्मा एवं पीआरएमपीएस स्कूल धनबाद की शिक्षिका नेहा सोनकर पाठक रही. कार्यक्रम की शुरुआत संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, प्रबंधक सह प्रशिक्षण स्थल निदेशक डॉ. प्रसनजीत कर्मकार, प्रशिक्षक विपिन शर्मा, नेहा सोनकर पाठक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आरजी. चौमाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. स्वागत गीत प्रस्तुत कर और फलों की टोकरी देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-team-leaves-for-delhi-to-participate-in-national-karate-competition/">नोवामुंडी

: गुवा की टीम नेशनल कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया

दोनों संसाधकों ने एक- एक कर मूल्य शिक्षा का अर्थ, बच्चों के जीवन में उसका महत्व, उपयोगिता एवं विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. विभिन्न गतिविधियों एवं प्रश्नोंतर के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इसमें संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, शिक्षा निकेतन जमशेदपुर, जुस्को स्कूल कदमा, एटोनॉमिक स्कूल जादूगोड़ा के शिक्षक प्रतिभागी के रुप में उपस्थित रहें. प्रशिक्षण के समन्वयक अनूप कुमार पटनायक एवं मंच संचालक की भूमिका राजश्री रॉय ने की. प्रशिक्षण के अंत में विषय पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न मूल्यांकन के लिए प्रदान किया गया. कार्यक्रम के उपरांत संसाधकों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं विद्यालय की वार्षिक पत्रिका `` अंकुर`` भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण के विशेषज्ञो , सभी शिक्षकों एवं टेक्निकल सपोर्ट के लिए श्वेता साहू एवं विद्युत वरण चंद्र का धन्यवाद किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-camp-on-death-anniversary-of-former-director-of-nift-on-april-28/">आदित्यपुर

: निफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 28 अप्रैल को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही