Search

 
 
 

घाटशिला : जयीता मंच की महिला सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की 81वीं पुण्यतिथि मनाई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जयीता मंच की महिला सदस्यों द्वारा मंगलवार को संस्कृति संसद दाहीगोड़ा घाटशिला में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 81वीं पुण्य तिथि मनाई गई. इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष साधु चरण पाल द्वारा कवि गुरु के दृष्टिकोण से धर्म विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया. रविंद्र नाथ दास द्वारा कवि के दृष्टिकोण से मृत्यु, विषय पर व्यापक चर्चा की गयी. क्लब के सचिव भास्कर नायक रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार के बारे में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किये. क्लब के भूतपूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर दास ने कवि के लेखक, दार्शनिक, नाट्य कार आदि विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-electricity-failure-in-urban-area-due-to-burning-of-high-tension-wire-workers-are-doing-repairs/">मनोहरपुर

: हाई टेंशन तार जलने से शहरी क्षेत्र में बिजली गुल, कर्मचारी कर रहे हैं मरम्मत

महिला सदस्यों ने रविंद्र संगीत प्रस्तुत किया

महिला सदस्यों द्वारा रविंद्र संगीत सु मधुर स्वर से गायन किया गया. महिला सदस्यों का रविंद्र संगीत गायन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. इस अवसर पर मुख्य रुप से तपन कुमार महतो, संजीव चक्रवर्ती, बापी घोष, देवाशीष दासगुप्ता, पार्थो गांगुली, प्रदीप भद्र एवं महिला सदस्यों में से मानसी चटर्जी, शिल्पी सरकार, सुमोना गुप्ता, चन्द्रीमा चटर्जी, चंदना मैत्र, सोमपा सरकार, सपना बोस, काकोली धर, सुमिता चटर्जी के अलावा और अनेक पुरुष एवं महिला सदस्य उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही