Search

 
 
 

घाटशिला : केंद्रीय खान सचिव विवेक भारद्वाज ने क्षेत्र के बंद माइंस का किया निरीक्षण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : केंद्रीय खान मंत्रालय के खान सचिव विवेक भारद्वाज रविवार को घाटशिला के मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इकाई इंडियन कॉपर कॉम्पलेक्स के निर्देशक बंगला पहुंचे. खान सचिव निर्देशक बंगला में कुछ देर विश्राम किया. उसके बाद खान सचिव विवेक भारद्वाज एचसीएल के सीएमडी घनश्याम शर्मा तथा डायरेक्टर (माइंस) संजीव कुमार सिंह के साथ आईसीसी कंपनी की कॉपर खदानों का भौतिक निरीक्षण करने सूरदा के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की. जानकारी के अनुसार निरीक्षण के बाद सोमवार को रांची में झारखंड के मुख्य सचिव और खान सचिव के साथ खदानों से जुड़े मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु">https://lagatar.in/villagers-of-saranda-will-do-economic-blockade-in-kiriburu-meghahatuburu-mine-from-29th/">किरीबुरू-मेघाहातुबुरु

खदान में 29 से आर्थिक नाकेबंदी करेंगे सारंडा के ग्रामीण

खान सचिव के दौरे से आईसीसी के कामगारों में जगी उम्मीद

खान सचिव के इस दौर से आईसीसी से जुड़े कामगारों के में उम्मीद जगी है. खान सचिव के दौरे से कर्मचारियों को उम्मीद है कि बंद पड़े मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस की खदानों को दोबारा खोलने के प्रयास में तेजी आएगी. बता दें कि खदानें अलग-अलग कारणों से लंबे समय से बंद है. जिसे चालू करने की दिशा में खान सचिव का दौरा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कॉपर खदानों को चालू करने की दिशा में सांसद विद्युत वरण महतो भी काफी प्रयासरत हैं. हाल ही में उन्होंने खान सचिव से मुलाकात कर इस दिशा में जल्द ठोस पहल करने की मांग की थी. ऐसे में उम्मीद है की खान सचिव का दौरा आईसीसी के लिए आने वाले दिनों में वरदान साबित हो सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही