Search

घाटशिला : मुंडारी भाषा के उतीर्ण छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अंतर्गत खरस्वती में मुंडारी भाषा के उतीर्ण छात्रों के बीच रविवार को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने उतीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि छात्रों को मातृभाषा में शिक्षा देना जरूरी है. मुंडा समाज में मातृभाषा लुप्त हो रहा है. खरस्वती में कारमी मुंडा मुंडारी स्कूल संचालित है. 2022 की परीक्षा में शामिल छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-unit-of-yuva-janshakti-morcha-formed-narayan-becomes-president/">चाकुलिया

: युवा जनशक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई का गठन, नारायण बने अध्यक्ष

मंजू मानकी 84.5 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी

परीक्षा का आयोजन सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ मुंडारी सेकंडरी एडुकेशन के तत्वावधान में किया गया था. इसमें मंजू मानकी 84.5 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी. जबकि पूजा मानकी 83.5 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर बनी. वहीं हिरामती मानकी 83 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर विपिन मानकी, विमल मुंडा, ईश्वर चंद्र मानकी, सुखदेव मानकी, विनोद मानकी समेत अनेक शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp