Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अधिवक्ताओं के कुर्सी-टेबल असामाजिक तत्वों ने तोड़े

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ताओं के झोपड़ी में रखें कुर्सी टेबल व अन्य सामानों को मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला. एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक लगभग दर्जनों झोपड़ियों का कुर्सी टेबल गिरा कर तोड़फोड़ किया गया है. बुधवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को दी गई. इस तरह कुर्सी टेबल को तोड़ फोड़ करना अधिवक्ताओं के समझ से परे है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-electric-wires-run-on-bamboo-and-wooden-poles-fear-of-accident/">चाकुलिया

: बांस और लकड़ी के खंभे पर दौड़ते हैं बिजली के तार, हादसे की आशंका

घाटशिला थाना को लिखित शिकायत की जाएगी - अधिवक्ता

जैसे-जैसे अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे तो अपने बचे सामानों को समेटने में लग गए. इस संबंध में घाटशिला बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का असामाजिक तत्वों में भय खत्म होता जा रहा है. इस तरह की घटना को अंजाम देकर असामाजिक तत्वों इसे साबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर निश्चित रूप से घाटशिला थाना को लिखित शिकायत की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparation-naac-will-be-done-afresh-the-new-co-ordinator-gave-tips-to-the-employees/">चाईबासा

: नैक को लेकर नये सिरे से होगी तैयारी, नये को-ऑडिनेटर ने कर्मचारियों को दिये टिप्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही