Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नहाय खाय के साथ शनिवार से शुरू होगा चैती छठ व्रत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का शुभारंभ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा. इस दिन महिलाएं सुबह-सुबह स्नान ध्यान कर लौकी की सब्जी, चने की दाल व अरवा चावल का भात प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर महापर्व का शुभारंभ करेंगे. इसको लेकर शुक्रवार को घाटशिला के बाजार में लौकी की खरीदारी व्रतधारी महिलाओं ने किया. छठ के कारण शुक्रवार को घाटशिला के बाजार में लौकी 30 से 40 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था. पर्व के दूसरे दिन रविवार को महिलाएं खरना की पूजा-अर्चना करेगी. उसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-garbage-piled-up-in-the-market-toilet-is-closed-problem-increased-due-to-stench/">मुसाबनी

: बाजार में लगा कचरे का अंबार, शौचालय है बंद, बदबू से बढ़ी परेशानी

महापर्व की तैयारी शुरू

पर्व के तीसरे दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन किया जायेगा. इस महापर्व को लेकर घाटशिला के अमाईनगर, सूर्य मंदिर गोपालपुर और मउभंडार छठ घाट की शनिवार को श्रद्धालुओं के द्वारा साफ-सफाई की जायेगी. बता दें कि घाटशिला एवं मउभंडार को मिलाकर लगभग 70 से 80 परिवार इस पर्व को करते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही