Search

 
 
 

घाटशिला : फुलपाल गांव के समीप चार जगह चांडिल मुख्य नहर टूटा, किसान परेशान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्तरी मऊभंडार पंचायत के फुलपाल गांव के समीप चांडिल मुख्य नहर चार जगह क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे किसान खेती से पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं. इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम के साथ महिला समिति की सदस्यों ने क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण कर विरोध व्यक्त किया. इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम ने बताया कि एक तो पूरे झारखंड में बारिश नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है. दूसरी ओर फुलपाल गांव के किसानों ने नहर व तालाब से पानी की व्यवस्था कर खेती शुरू की थी. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/colorful-program-at-bau-on-world-tribal-day/">विश्व

आदिवासी दिवस पर बीएयू में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
अचानक चार स्थानों पर चांडिल मुख्य नहर के क्षतिग्रस्त होने से पानी पूरी तरह खेत की ओर बढ़ने लगा है. इससे किसान काफी परेशान हैं. उन्होंने विभागीय अभियंता से मांग की कि तत्काल नहर की मरम्मत कर पानी के बहाव को रोका जाए. अन्यथा क्षेत्र के किसान खेती से वंचित रह जाएंगे. इस मौके पर महिला समिति की श्रीमती सोरेन, बाहा बेसरा, कार्मी सोरेन, वंदना मुर्मू, सलमा मुर्मू, बेगी सोरेन, मोनू टूटू एवं पानी टूटू मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही