Search

 
 
 

घाटशिला : मौसम का बदला मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल में बदले मौसम के मिजाज के बिच शुक्रवार को लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिला. वैसे सुबह में आम दिनों की तरह ही धूप हुआ. लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान में बादल छाए और ठंढ़ी हवा चलने से लोगों को राहत मिली. हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग की माने तो मौसम का मिजाज अगले दो तीन दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है. जानकारी के अनुसार घाटशिला अनुमंडल में पिछले 15 दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी. जिसके कारण पारा 42 डिग्री पार हो गया था. गर्म हवा के कारण दिन की कौन कहे लोगों को रात में भी घर में रहना मुश्किल हो गया था. इसे भी पढ़ें : अधिकारियों">https://lagatar.in/officials-took-stock-of-the-child-observation-home-saw-the-facilities-provided-to-the-children/">अधिकारियों

ने बाल संप्रेक्षण गृह का लिया जायजा, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा

11 बजे के बाद सड़कों पर छा जाती थी सन्नाटा

सुबह से ही प्रचंड धूप खिल जाने के कारण दिन के 11 बजे तक सड़कों पर पुरी तरह से सन्नाटा छा जा रहे थे. लोग जरूरत के काम से ही घर से निकल रहे थे. गर्मी के कारण स्कूल और रास्ते में छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर रही थीं. जिला प्रशासन द्वारा हीटवेव को लेकर कई अलर्ट भी जारी किया गया था. स्कूल के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है. लेकिन शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ-साथ ताममान में लगभग 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों गर्मी से राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही