Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विधायक के हस्तक्षेप के बाद चापाकल की हुई मरम्मत

Ghatshils (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 4 में एक साल से जलमीनार खराब पड़ा हुआ था. सोलर युक्त जलमीनार खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था. इसकी शिकायत मिलने के बाद विधायक रामदास सोरेन शुक्रवार को हरिजन बस्ती पहुंचे एवं ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद बीडीओ सबिता टोपनो, पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता एवं मुखिया को तलब किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-written-car-rammed-into-petrol-pump-personnel-narrowly-escaped/">जमशेदपुर

: पेट्रोल पंप में घुसी भाजपा लिखी बेकाबू कार, बाल-बाल बचे कर्मी

धूप के लिए सोलर को किया जाएगा उंचा

विधायक ने शुक्रवार को जल मीनार को ठीक कराने का आदेश दिया था. विधायक के निर्देश मिलते ही शनिवार सुबह से ही बीडीओ सबिता टोपनो, मुखिया विलासी सिंह एवं पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता ने निजी मिस्त्री बुलाकर सोलर जलमीनार का मरम्मत कराना शुरू कर दिया. सोलर जलमीनार में धूप सही रूप से नहीं आ रहा था इससे सोलर का पानी चापाकल से नहीं आ रहा था. मिस्त्री ने सोलर कनेक्शन को काट कर चापानल का मरम्मत कर पानी चालू किया. चापानल मरम्मत में शिबू री, रंजीत उपाध्याय, श्यामा री, महेश री, गोल्टी री, जानो नमाता, विजय सिंह के साथ अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई. इधर मुखिया विलासी सिंह ने कहा कि सोलर में धूप सही से नहीं मिलने के कारण तकनीकी गड़बड़ियां आ रही है. मिस्त्री से राय मश्वरे के बाद पानी टंकी को और ऊंचा करने पर सहमति बनी. अगर सोलर चलेगा तो आस-पास के घरों में पानी संयोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-workers-union-will-celebrate-founders-day-as-prakash-parv/">बहरागोड़ा

 : स्कूटी से पैसा लेकर भागे दूसरे अपराधी को पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही