Search

 
 
 

घाटशिला : मुखिया ने दिलाई मोहल्ले के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के पावड़ा पंचायत अंतर्गत ढोडाडीह मुहल्ले में पिछले एक पखवाड़े से चापानल खराब पड़ा था। 15 दिनों से परेशान मोहल्ले वासियों ने शनिवार को पंचायत के मुखिया पार्वती मुर्मू से गुहार लगाई. मुखिया ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए चापाकल की मरम्मत मरम्मत कराई. मोहल्ले के लोगों ने इस कार्य के लिए मुखिया पार्वती मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया. ज्ञात हो कि पिछले 15 दिनों से मुहल्ले के लोगों को पीने के लिए पानी की किल्लत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-bjps-hypocrisy-has-been-exposed-in-the-2g-spectrum-issue/">कांग्रेस

ने कहा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में भाजपा का पाखंड सामने आ गया…
आसपास के मुहल्ले से किसी तरह से पानी की व्यवस्था कर पानी पी रहे थे. इस मुहल्ले के लोग इसी चापानल से पानी लेते हैं. चापानल खराब होने परेशान लोग चापानल मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी. मुखिया के प्रयास से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिली. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-two-passengers-killed-many-injured-as-bus-overturns/">चतरा:

बस पलटने से दो यात्रियों की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही