Search

 
 
 

घाटशिला : जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय में मुखिया व बच्चों ने किया पौधरोपण

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के बनकटी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में गुरुवार को मुखिया मालती सोरेन की अध्यक्षता में पौधरोपण का किया गया. मौके पर उपस्थित विशेष रूप से महुलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णा मार्डी और विद्यालय परिवार के बाल संसद के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य किया. शीला गोप ने बाल संसद के सभी सदस्यों को बताया कि ये पौधा लगाने की जिम्मेदारी के साथ-साथ इसे संरक्षण करना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-innerwheel-jamshedpur-planted-saplings-in-upgraded-high-school-new-colony/">आदित्यपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में इनरव्हील जमशेदपुर ने किया पौधरोपण

पौधों को समय से पानी दें और उसका ध्यान रखें

आपका विद्यालय परिसर चाहरदीवारी से बना है बस पौधों को समय से पानी दें और पौधों का ध्यान रखें, बहुत जल्द ही जड़ पकड़ लेगा क्योंकि अभी वर्षा का समय है. शीला गोप ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया. मौके पर शिक्षक संजय कुमार गुप्ता, सुब्रतो कुमार रजक, जुझार सोरेन बाल संसद के काजल कर्मकार, सीता मुर्मू, विशाल मार्डी, राजीव मुर्मू, निकिता हांसदा, सूरज सोरेन, मनीषा मुर्मू, बापी धीवर, मनसा राम, मुर्मूलाव हांसदा, संजना सोरेन आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही