Search

 
 
 

Ghatshila : किडजी प्रीस्कूल के बच्चों ने मनाया नवरात्रि का त्योहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गोपालपुर स्थित किडजी प्रीस्कूल में शनिवार को बच्चों ने नवरात्रि का त्योहार मनाया. प्ले ग्रुप से कक्षा प्रथम तक के सारे बच्चे विद्यालय रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े में आए. छोटी-छोटी बालिकाओं ने महिषासुर मर्दिनी पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें माता के नौ रूपों को दिखाया गया. संचालिका रश्मि सिंह ने सारे बच्चों को नवरात्रि की बधाई दी. बच्चों ने गरबे की धुन में डांडिया का आनंद उठाया. हर बच्चे ने मां दुर्गा के चित्र को सजाकर लाने का काम किया. जिसमें सर्वश्रेष्ठ चित्र को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कनक लता, इंद्राणी राय, लिली बोस,,कनकलता देव, सुमिता दास, सुजाता मजूमदार, अनु जायसी, संपा नायक, रुनु महतो, काजल महतो, सविता सिंह, सुपर्णा बेरा, पायल धवल देव, गणेश चंद्र भगत, दीपिका महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-capacity-of-surda-khan-will-be-increased-dubey/">Ghatshila

: सुरदा खान की क्षमता को बढ़ाया जाएगा – दुबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही