Search

 
 
 

घाटशिला : ‘सबकी योजना-सबका विकास’ अभियान को लेकर बाल सभा आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी मऊभण्डार ग्राम पंचायत में `सबकी योजना-सबका विकास` अभियान के तहत योजना चयन हेतु आगामी 13 अक्टूबर को पंचायत भवन में एक ग्राम सभा का आयोजन होगा. इसमें जीपीडीपी के अंतर्गत विकास हेतु योजनाओं का चयन किया जाएगा. ग्राम सभा से पूर्व शनिवार को पंचायत कार्यकारिणी की ओर से महिला एवं बाल सभा का अलग-अलग आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसे दूर करने की नीति पर बनाई गई. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-after-38-years-classmates-of-jesse-school-met-in-swarnabhila-resort/">गालूडीह

: 38 साल बाद स्वर्णभिला रिसोर्ट में मिले जेसी स्कूल के सहपाठी

क्षेत्र में स्कूल नहीं होने का मुद्दा उठा

पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय ने कहा कि सरकार की ओर से योजनाओं के चयन हेतु ग्राम सभा करने का निर्देश जारी किया गया है. ग्रामसभा के पूर्व महिला एवं बाल सभा की गई जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए है. बाल सभा में पंचायत क्षेत्र में एक भी स्कूल नहीं होने का मुद्दा मुख्य रूप से उठा. जिसे वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा. मुखिया निताई मुंडा ने कहा कि महिला सभा में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. सरकार की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में की जा रही पहल का भरपूर लाभ उठाने की अपील की गई है. दोनों ही सभा का सफल संचालन उपमुखिया रूपेश दूबे ने किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-allow-final-year-graduate-students-to-fill-the-form-in-b-ed-enrollment-portal/">चांडिल

: स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बीएड नामांकन पोर्टल में फॉर्म भरने की अनुमति देने की मांग

यह थे मुख्य रूप से मौजूद

इस मौके पर नवल सिंह, सुरेश सिंह चौहान, गुरुवचन सिंह, निर्मल पातर, माणिक दत्ता, साधन बागति, शंकर पाल, अशोक हलदर, आरती दत्ता, रूबी सिंह, प्रमिला नारायण, रेखा विश्वास, नमिता पातर, भगवती सोनी, सरस्वती देवी, दलवीर धारीवाल समेत बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही