Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : केवाईसी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अंचलाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार से अंचल मुख्यालय और पंचायत भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए ई-केवाईसी शिविर आयोजित की गई. 26 अगस्त तक छूटे हुए किसानों का केवाईसी करना है. शिविर का निरीक्षण करने अंचलाधिकारी (सीओ) राजीव कुमार, धनंजय सिंह, दिलीप बारिक सहित किसान मित्र धरमबहाल पंचायत भवन पहुंचे. अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अपने-अपने पंचायत मुख्यालय एवं अंचल मुख्यालय में प्रतिदिन केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर प्रातः 8 बजे से ही प्रारम्भ होगा. 26 अगस्त तक शिविर का आयोजन कर किसानों का शत-प्रतिशत केवासी करना है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-four-people-including-two-women-who-were-caught-on-charges-of-prostitution-were-sent-to-jail-by-gamharia-police/">आदित्यपुर

: वेश्यावृत्ति के आरोप में पकड़े गए दो महिला समेत चार लोगों को गम्हरिया पुलिस ने भेजा जेल
शिविर में जनसेवक, पंचायत सेवक, कृषक मित्र, मुखिया एवं बैकिंग कॉरेस्पोन्डेंट और अन्य कर्मियों के सहयोग से पीएम किसान पोर्टल पर इसकी प्रविष्टि सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के सहयोग से उक्त किसानों से सम्पर्क कर आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर जो आधार के साथ लिंक है उसे शिविर में लाने का प्रयास करेंगे. जिनका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं है वैसी स्थिति में लाभुकों का फिंगर प्रिन्ट लिया जाएगा. कैम्प में आए किसानों को फसल राहत योजना के तहत निबंधित कराने का भी निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही