Search

 
 
 

घाटशिला : सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सिविल सर्जन जुझार मांझी ने गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला का औचक निरीक्षण किया. सिविल सर्जन इस दौरान अस्पताल परिसर में लगाया जा रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में ठेकेदार से जानकारी ली. ठेकेदार ने बताया कि उसे किसी भी तरह का कोई कार्य आदेश नहीं मिला है. इसपर सिविल सर्जन ने ठेकेदार को फटकार लगाई और कहा कि बिना आदेश के काम कैसे कर रहे हैं पैसा कहां से मिलेगा. इस पर ठेकेदार ने बताया की विधायक रामदास सोरेन के निजी फंड से यह कार्य कराया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस का काम शुरू किया जा सके. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-department-strict-about-electricity-theft-raid-campaign/">मनोहरपुर

: बिजली चोरी को लेकर विभाग सख्त, चलाया छापामारी अभियान

नए मरीजों का डायलिसिस करना संभव नहीं - मांझी 

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गनधनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य कई वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से उन्हें फूड सेफ्टी का प्रभार अनुमंडल पदाधिकारी से लेना है इसी उद्देश्य से घाटशिला आए हैं. इसी क्रम में अस्पतालों का निरीक्षण किया गया. डायलिसिस के संबंध में उन्होंने बताया कि जब तक किसी डिग्रीधारी एक्सपर्ट की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक शुरू नहीं किया जा सकता है. साथ ही यहां डायलिसिस उसी मरीज का होगा जिसका कैनल रूट पहले से बनाया गया हो. नए मरीजों का यहां करना संभव नहीं है. साथ ही कहा कि इसके लिए अस्पताल के एक चिकित्सक के अलावा दो स्वास्थ्य कर्मी को भी प्रशिक्षण लेने भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-village-heads-demand-suspension-of-si-of-maubhandar-op/">घाटशिला

: ग्राम प्रधानों ने मऊभंडार ओपी के एसआई को निलंबित करने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही