Search

 
 
 

घाटशिला : झारखंड अधिविद्य परिषद के तहत कक्षा 9वीं की परीक्षा शुरू

 

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं की परीक्षा मंगलवार से घाटशिला अनुमंडल के लगभग सभी उच्च एवं प्लस टू उच्च विद्यालय में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की गई. पहले दिन हिन्दी, हिन्दी बी और अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई. 9वीं की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो जाएगी. 13 अप्रैल के 8वीं बोर्ड और 17 से 19 अप्रैल तक 11वीं की परीक्षा आयोजित होगी. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद के आदेश पर आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा ली जा रही है. नौवीं की दो दिन के परीक्षा में कुल पांच विषय की परीक्षा आयोजित होगी. सभी परीक्षाएं परीक्षार्थियों से एमआर सीट पर लिया जाएगा. परीक्षार्थियों का 40 अंक की लिखित परीक्षा तथा 10 अंक की इंटरनल परीक्षा होगी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sido-kanhu-had-released-sixes-from-the-british-dharnidhar-mandal/">धनबाद:

सिदो कान्हू ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे : धरनीधर मंडल

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही