Search

 
 
 

Ghatshila  : गोपालपुर शिव मंदिर के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : दुर्गा पूजा को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार एवं श्रद्धा कोचिंग सेंटर के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक के समीप शिव मंदिर के आस-पास शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया. इस मौके पर अजय चक्रवर्ती ने बताया कि दुर्गोत्सव के दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे इस रास्ते से पूजा घूमने जाते हैं. इसे भी पढ़ें :  ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स

तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती
घुमावदार सड़क होने के कारण फुटपाथ के चारों तरफ झाड़ी झुरमुट भर गया था. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता. इसे देखते हुए बच्चों के साथ मिलकर शिव मंदिर परिसर के आसपास पूरी सफाई की गई. मौके पर प्रमुख रूप से दुर्गा सोरेन, सुमित सीट, नील नंदी, सिद्धार्थ कुमार, अयन सिंहदेव सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/two-arrested-in-flipkart-delivery-agent-shooting-case/">धनबाद

: फ्लिपकार्ट डिलवरी एजेंट गोलीकांड मामले में दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही