Search

 
 
 

घाटशिला : एनएसएस दिवस पर घाटशिला कॉलेज में की गई सफाई

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्टीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर शनिवार को घाटशिला कॉलेज की एनएसएस इकाई ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया. सर्वप्रथम कमरा संख्या पी 6 में समारोह आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने की. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों औ कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को उसकी गतिविधियों के लिए बधाई दी. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-personnel-carried-out-cleanliness-drive-along-chaibasa-bharbharia-road/">तांतनगर

: पुलिस जवानों ने चाईबासा-भरभरिया सड़क किनारे चलाया सफाई अभियान
इंदल पासवान ने एनएसएस गतिविधियों का पिछले 2 साल की रिपोर्ट पेश की और आगे की योजना बताई. समारोह में डॉ कुमार विशाल, इति गोप, भावेश कुमार भकत ने भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया. आर डी कैम्प में शामिल होनेवाले विवेक पातर और राहुल गिरी ने अपने अनुभव साझा किया. धन्यवाद ज्ञापन भगीरथ गोप ने किया. समारोह के बाद सभी ने प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व में पूरे कैंपस की सफाई की. इसके बाद परिसर में 10 फूल और फल के पौधे लगाए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही