Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ghatshila :  बुरुडीह डैम गेस्ट हाउस का 23 जून को भूमि पूजन करेंगे सीएम चंपाई सोरेन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बुरुडीह डैम में वन विभाग द्वारा बनाये जाने वाले गेस्ट हाउस का 23 जून को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भूमि पूजन करेंगे. भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को डीडीसी मनीष कुमार, एसएसपी किशोर कौशल समेत कई विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान डैम के नीचे वाले मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिया गया कि साफ सफाई शुक्रवार तक हो जानी चाहिए. वन विभाग को निर्देश दिया गया कि मैदान के किनारे वाले स्थान में ट्रेंच खोदा जाय ताकि कार्यक्रम के दौरान अगर बारिश होती है तो पानी का जमाव मैदान में नहीं हो. इस दौरान दोनों अधिकारी ने सुरक्षा के लिहाज से भी कई प्रकार की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-vehicles-carrying-75-gallon-spirit-seized-in-bengabad-driver-arrested/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में 75 गैलन स्प्रिट लदे दो वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

साफ-सफाई को लेकर दिये दिशा निर्देश

अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के बाद बुरुडीह डैम में जाकर नौका परिचालन, डैम में पानी का जमाव, डैम के लगातार सूखने के कारण आदि की जानकारी ली. नौका परिचालन के स्थान पर साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिया. इस दौरान सीएम के चॉपर के उतरने के स्थान को लेकर डैम के किनारे बने फुटबॉल मैदान का भी अधिकारियों ने जायजा लिया. अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि सीएम का चॉपर कहां उतरेगा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी शिड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. इस मौके पर एडीएम लाॅ एंड आर्डर, भवन निर्माण विभाग, वन विभाग, बिजली विभाग अधिकारी के लावा एसडीओ सचिदानंद महतो, बीडीओ युनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-problems-of-village-boycotting-lok-sabha-elections-will-be-solved-bdo/">Jamshedpur

: लोस चुनाव का वहिष्कार करने वाले गांव की दूर होंगी समस्याएं – बीडीओ

35 करोड़ की लागत से पहले फेज में होना है बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण

पहले चरण में बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण 35 करोड़ की लागत से किया जाएगा. जानकारी के अनुसार इस दौरान डैम के नीचे गेस्ट हाउस, बेहतर खेल का मैदान, पार्क आदि के निर्माण किया जायेगा. डैम के सौंदर्यीकरण को लेकर कई काम किया जाएगा हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन से यहां के लोगों में यह उम्मीद जगने लगी है कि अब घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल का दिन बहुरेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही