Search

 
 
 

घाटशिला : माझी परगना महाल के महासम्मेलन में 1.30 बजे शामिल होंगे सीएम

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : माझी परगना महाल के महासम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है. हेमंत सोरेन दोपहर 1.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार हेलीपैड से मुख्यमंत्री हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (आईसीसी) के डायरेक्टर बंगला जाएंगे. वहां उन्हें पारंपरिक वेशभूषा पहनाई जाएगी. इसके अलावा उनके साथ चारों विधायक और मंत्री चंपई सोरेन भी रहेंगे. इसके बाद पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक दल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माला पहनाकर डायरेक्टर बंगला में सम्मानित करेंगे. [caption id="attachment_341218" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-dc-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती डीसी विजया जाधव.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-estimate-of-the-night-shelters-was-made-two-years-ago-now-the-contractors-refused-to-work/">जमशेदपुर

: दो साल पहले बना था रैन बसेरों का प्राक्कलन, अब ठेकेदारों ने काम करने से किया इंकार
[caption id="attachment_341219" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-Mahal-Maha-Sammelan-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> कार्यक्रम स्थल पर जुटे महाल के सदस्य.[/caption] कार्यक्रम स्थल पर शहीद गणेश हांसदा की मां कापरा हांसदा, पिता सुबदा हांसदा और भाई दिनेश हांसदा भी पहुंच गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शहीद गणेश की मां कापरा हांसदा को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके लिए डीसी विजया जाधव ने कापरा हांसदा से हाथ मिलाकर बधाई भी दी. पूर्वी सिंहभूम की डीसी विजया जाधव तैयारियों का जायजा ले रही हैं. दूसरी ओर, पंडाल में माझी बाबा तरफ परगना सहित काफी संख्या में महाल के सदस्य पहुंच चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही