Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सीओ राम नरेश सोनी का मऊभंडार मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुसाबनी के सीओ रामनरेश सोनी का मंगलवार को घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. स्व. सोनी को उनके चार वर्षीय पुत्र ईशान सोनी ने मुखाग्नि दी. उनकी शव यात्रा में उनके बैच के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों एवं प्रखंड के पदाधिकारी शामिल हुए. सभी ने उनके पार्थिक शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन भी मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. अंतिम संस्कार में उनके दो भाई आरआर सोनी एवं राम प्रकाश सोनी, भतीजा विनोद कुमार सोनी और ससुराल पक्ष के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : तेजी">https://lagatar.in/stock-market-closes-sharply-sensex-gains-126-points-nifty-crosses-18000/">तेजी

के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 126 अंकों की बढ़त, निफ्टी 18000 के पार पहुंचा
मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के एडीसी सौरभ सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा, एडीसी जयदीप तिग्गा, जिला निबंधन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं विभिन्न क्षेत्र से पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-meeting-to-make-home-ministers-program-a-success/">किरीबुरु

: गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक
उनका पार्थिव शरीर मुसाबनी स्थित आवास पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पत्नी बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था. स्वर्गीय राम नरेश सोनी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला निवासी थे. ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह अचानक मुसाबनी स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब हुई. टीएमएच ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही