Search

 
 
 

घाटशिला : कुलपति से मिले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त व कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार से रविवार को घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी मिले. प्राचार्य विश्वविद्यालय मुख्यालय, चाईबासा स्थित कुलपति कक्ष में आयुक्त सह कुलपति से मिलकर घाटशिला कॉलेज परिवार की ओर से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के फाइनेंस एडवाइजर रमेश कुमार वर्मा, रजिस्टार प्रो. जयंत शेखर, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. दारा सिंह गुप्ता, खेल पदाधिकारी डॉ. एमएन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सुनील">https://lagatar.in/sunil-gavaskar-considers-kapil-dev-not-dhoni-the-original-captain-cool/">सुनील

गावस्कर ने धोनी नहीं कपिल देव को माना ‘ओरिजिनल कैप्टन कूल’

घाटशिला कॉलेज आने का किया आग्रह

प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि मनोज कुमार के कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद उनसे यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कुलपति महोदय से घाटशिला कॉलेज आने का आग्रह किया गया है ताकि इस ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी उनके प्रेरक वक्तव्य से प्रोत्साहित हो सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही