Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला कॉलेज में 26 जुलाई से यूजी सेमेस्टर वन में होगा नामांकन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में चार वर्षीय यूजी सेमेस्टर वन, सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए 2947 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन की विधिवत प्रक्रिया प्रारम्भ करने को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को नामांकन समिति एवं सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक प्राचार्य कक्ष में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि नामांकन हेतु प्रथम सूची का प्रकाशन 25 जुलाई को किया जायेगा तथा 26 जुलाई से 3 अगस्त तक नामांकन लिया जाएगा. इस दौरान नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा हुई. जिनमें बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स, कॉमर्स, मानव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, फिलॉसफी, इकोनॉमिक्स, बंग्ला एवं मनोविज्ञान में आवंटित सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं. जबकि हिस्ट्री, इंग्लिश, हिंदी एवं संताली विषयों में आवंटित सीट से ज्यादा आवेदन आया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-restored-in-simbia-on-the-initiative-of-mla-deepak-baidu/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर पुनः बहाल हुई सिम्बिया में बिजली

वेबसाइट पर उपलब्ध है नामांकन प्रपत्र

इन विषयों में आबंटित सीट के अनुसार आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए मेरिट लिस्ट निकालकर नामांकन लिया जाएगा. छात्रों का चयन मेजर विषय के प्राप्तांक आधार पर होगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को मेजर विषय के साथ माइनर, एमडीसी एवं वैल्यू एडेड कोर्स में क्या विषय रखना है, इसका चयन विद्यार्थी विभागीय शिक्षकों के सहयोग से नामांकन प्रपत्र जांच के समय करेंगे. एडमिशन हेतु नामांकन प्रपत्र विद्यार्थी घाटशिला कॉलेज के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है. बैठक में डॉ पीके गुप्ता, डॉ नरेश कुमार, डॉ एसके सिंह, डॉ डीसी राम, प्रो एम प्रामाणिक, डॉ एसपी सिंह, प्रो इंदल पासवान, प्रो मो सज्जाद, डॉ कुमार विशाल, डॉ संजेश तिवारी, प्रो सोमा सिंह, प्रो राम विनय कुमार श्याम, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ कन्हाई बारीक, समीर कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही