Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज के एनसीसी कैडेट किशोरी महतो राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेट किशोरी महतो का चयन एनसीसी के राष्ट्रीय थल सैनिक कैंप के लिए किया गया है. यह कैंप दिल्ली कैंट में 17 सितंबर से आयोजित होने वाला है. किशोरी महतो के चयन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने कैडेट महतो को मेडल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसपी सिंह, प्रधान सहायक मानिक मार्डी, हीरालाल सीट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. कैडेट किशोरी महतो घाटशिला कॉलेज में अंग्रेजी प्रतिष्ठा थर्ड सेमेस्टर के छात्र हैं. कैडेट घाटशिला प्रखंड के कालचिती गांव के निवासी हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-nh-49-becomes-jam-free-after-fourteen-hours/">बहरागोड़ा

: चौदह घंटा बाद एनएच 49 हुआ जाम मुक्त

एनसीसी के थल सैनिक कैंप में जजिंग डिस्टेंस प्रतियोगिता में लेंगे भाग

दिल्ली में आयोजित एनसीसी के राष्ट्रीय थल सैनिक कैंप में यह जजिंग डिस्टेंस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इससे पूर्व चयन कैंप में किशोरी महतो को उम्दा प्रदर्शन के लिए इन्हें झारखंड एवं बिहार एनसीसी निदेशालय के उप महानिदेशक मेजर जनरल अमनदीप सिंह बजाज के हाथों खेल गांव, रांची में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है. इसके पूर्व पिछले वर्ष इस महाविद्यालय के दो कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भाग लेकर इस महाविद्यालय को गौरवान्वित कर चुके हैं. मालूम हो कि इस वर्ष झारखंड से एनसीसी बटालियन के लिए 37 कैडेट्स का चयन किया गया है जिसमें जमशेदपुर से कुल 11 कैडेट्स का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है जिसमें घाटशिला कॉलेज के कैडेट किशोरी महतो भी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही