Search

 
 
 

घाटशिला : काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित शिक्षकों ने डीएसई को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम से शिक्षा अदालत में रविवार को मुलाकात की. शिक्षा सचिव के गत 10 अगस्त के पत्र का हवाला देते हुए एक ज्ञापन सौंपा. पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रोन्नति प्रभावित शिक्षकों को वरीयता के आधार पर सूची में शामिल करते हुए यथाशीघ्र शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाए. क्योंकि इसके लिए शिक्षकों ने लंबी लड़ाई है. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से अपील किया कि पहले प्रोन्नति दी जाए तत्पश्चात स्थानांतरण की प्रकिया प्रारंभ की जाए. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्थानांतरण को राज्य का मसला बताया जिसमें उनका हस्तक्षेप जायज नहीं है. शिक्षा अदालत में काॅमर्स स्नातक प्रोन्नति प्रभावित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में योगेन्द्र शर्मा, गोपेश ठाकुर, बबन ओझा, ओम प्रकाश चौबे, प्रसेनजीत, कृष्ण कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-padyatra-taken-out-in-sakchi-against-drugs/">जमशेदपुर

: नशे के खिलाफ साकची में निकाली गई पदयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही