Search

घाटशिला : झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक में शामिल हुए आयोग के सदस्य

Ghatshila (Rajesh Chowbey)झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मोर्चा की ओर से बुधवार को माझी परगना महाल भवन पावड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने उपस्थित अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए आंदोलनकारी की बात सुनने के बाद उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आंदोलनकारी के लगभग 70 से अधिक आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं किया था इसके आंदोलनकारी की पहचान नहीं हो सकी. हेमंत सोरेन की सरकार ने पुनः आयोग का गठन किया है. नए आयोग के गठन के बाद अधिक से अधिक आंदोलनकारी आवेदन जमा कर रहे हैं सभी को इसका लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-8-people-from-the-same-family-in-gandey-fell-ill-after-eating-food-admitted-to-sadar-hospital/">गिरिडीह

: गांडेय में एक ही परिवार से 8 लोग खाना खाने के बाद बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
महतो ने कहा कि जेल जाने वाले ही आंदोलनकारी होंगे इसकी बाध्यता को खत्म कर दी गई है. चिन्हित किए गए दो आंदोलनकारी यदि सत्यापित करते हैं तो वैसे लोगों को भी आंदोलनकारी का दर्जा देते हुए सरकार पेंशन देने का काम करेगी एवं हर सुख सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा झारखंड सरकार देती है. कार्यशाला में मुख्य रूप से आंदोलनकारी रामदास हांसदा, देश परगना बैजू मुर्मू, हरिशंकर महतो, कंचन कर, भुवनेश्वर तिवारी शाहिद काफी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-emphasis-on-providing-better-services-in-remote-areas/">लातेहार

: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर सेवा देने पर जोर

घाटशिला : मतदाता जागरूकता अभियान में बीडीओ ने दिलाई शपथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Desh-Ka-Parv.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा ने बुधवार को आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाई. लोकसभा चुनाव में मतदान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई
सभी नागरिकों से आग्रह किया कि आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में निश्चित रूप से भाग लें और लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाएं. उन्होंने कहा कि मतदाता शपथ के सेल्फी फोटो एवं वीडियो के सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ पोस्ट करें. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारियों तथा पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

घाटशिला : बंगाली समुदाय एवं संगठनों ने मनाया भाषा दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Bangali.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को गौरीकुंज उन्नयन समिति एवं घाटशिला विभूति स्मृति सांसद की ओर से विभूति भूषण बंदोपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अलग-अलग स्थान पर मनाया. घाटशिला विभूति स्मृति संसद के समीप तस्वीर पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया विभिन्न भक्तों ने बांग्ला भाषा की रक्षा के लिए अपनी प्राण की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-emphasis-on-providing-better-services-in-remote-areas/">लातेहार

: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर सेवा देने पर जोर
थाना प्रभारी ने कहा कि अपनी मातृभाषा की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व है. अपने बच्चों को मातृभाषा के संबंध में जानकारी देनी चाहिए सरकार के द्वारा बांग्ला भाषा को लेकर कोई खास गंभीरता नहीं दिखती है इसलिए हम सभी को मिलकर ही अपनी भाषा संस्कृति की रक्षा करनी होगी. वही गौरीकुंड समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में गौरी कुंज परिसर में स्थापित विभूति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-lines-of-bihar-caste-survey-should-be-conducted-in-jharkhand-also-ramhari-gop/">चाईबासा

: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण कराया जाए : रामहरि गोप

मुसाबनी : भूमिज भाषा को मैट्रिक में अलग भाषा कोड देने की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Musabani-Bhoomij.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के रांची निवास पर बुधवार को आदिवासी भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को पारम्परिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. भूमिज भाषा को मैट्रिक परीक्षा में अलग भाषा कोड उपलब्ध कराने की मांग रखी. द्वितीय राजभाषा मान्यता प्राप्त जनजाति भूमिज भाषा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग व झारखंड लोक सेवा आयोग में शामिल कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई
इसके साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां रंकिणी मंदिर परिसर जादूगोड़ा में मां रंकिणी महोत्सव आयोजित कराने के लिए अनुरोध करते हुए मांग पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार, युधिष्ठिर सरदार व झारखंड ट्राईबल भूमिज कौंसिल के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

बहरागोड़ा : दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरिनाम संकीर्तन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Dadhi-Mahotsav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया के श्याम टोला गांव पर क्लब द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन का बुधवार को दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया. स्थानीय कीर्तन मंडली व बेंड बाजा के साथ दोपोहर को कीर्तन मंडप से पुजारी द्वारा दधि हंडी लेकर गांव का परिभ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया. हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-lines-of-bihar-caste-survey-should-be-conducted-in-jharkhand-also-ramhari-gop/">चाईबासा

: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण कराया जाए : रामहरि गोप
ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है. महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा किया. इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा,चॉकलेट व मिठाइयां आदि का वितरण किया गया. दोपोहर को हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. इसके बाद दधि हंडी को मंडप के चारों ओर पांच बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया. इस कीर्तन को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामीणों के लोगों ने अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

बहरागोड़ा : विस क्षेत्र के विकास पर मंथन एवं विचार गोष्ठी हुई

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Vidhansabha-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत गंधानाटा गांव में बुधवार को स्वर्गीय कुनु षाड़ंगी के निवास स्थान पर उनके बेटे ऋषि षाड़गी उर्फ राहुल षाड़ंगी के अध्यक्षता में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास पर मंथन एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां सर्वप्रथम स्वर्गीय कुनु षाड़गी के फोटो चित्र पर उनके पत्नी डोली षाड़गी व विभिन्न गांव से आये समाजसेवीयों ने मल्लारपर्ण तथा पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई. साथ ही कुनु षाड़ंगी के याद में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर आये हुए बुद्धिजीवीयों ने अपनी बात रखी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-18th-death-anniversary-of-congress-leader-amarendra-mishra-celebrated/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Vidhansabha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोकिल महातो ने कहा स्वर्गीय कुनु षाड़गी के गांव में बिहार राज्य के समय से राजनीति शुरू हुई है.कुनु षाड़गी राजनीति के संबध में बहुत जाने माने व्यक्ति थे.अब उनके बेटे ऋषि षाड़गी मोर्चा संभाल रहे है.कुनु बाबू के एक परिचय बनकर उभरे है राहुल षाड़गी अपने पिता के सारे इच्छा को पूरा करने में लगे हुए हैं राहुल . अभी कोई भी राजनीतिक दल में जॉइनिंग नहीं करके भी अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं.कुनु षाड़गी संरक्षण में आकर ही डॉ दिनेश षाड़गी पहली बार बहरागोड़ा विधानसभा में विधायक हुए थे. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/cm-champai-soren-launched-the-chief-minister-gram-gaadi-yojana/">चंपाई

सोरेन ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का किया शुभारंभ, सीएम ने भाजपा-ईडी पर जमकर हमला बोला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Vidhansabha-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर झारखंड विकलांग मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा नारायण दास ने कहा बीते 24 साल में बहरागोड़ा विधानसभा में कुछ भी विकास नहीं हुआ. पानी का बहुत समस्या है. एक अच्छा हॉस्पिटल नहीं है. हम लोग को इलाज के लिए बारीपदा या झारग्राम पर निर्भर होना पड़ता है. युवा को डिग्री करने के बाद भी कोई नोकरी नहीं मिल रही है. गलत जगह पर अपना मतदान देने का नतीजा हम लोग अभी भुगत रहे हैं. सरकार ने कहा था विकलांग को हर महीने 2500 पेंशन दिया जाएगा लेकिन आज तक उस दिशा में कोई भी काम नहीं हुआ. शशांक शेखर बारिक ने कहा पहले की राजनीति में और अभी की राजनीति में आसमान जमीन का अंतर है. आज कल लोग कंबल देकर भी फोटो खिंचाते हैं ऐसा करने से कंबल पाने वाले व्यक्ति को छोटा किया जाता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-vice-president-accuses-tundi-mla-of-arbitrariness/">धनबाद

: जिप उपाध्यक्ष ने टुंडी विधायक पर लगाया मनमानी का आरोप

ऋषि षाड़गी ने इसी साल विस चुनाव में खड़े होने का किया एलान

ऋषि षाड़गी ने कहा मैं और हम मैं बहुत ही फर्क होता है.में कभी कृषि, खेती नहीं देखा था एक साल पहले से गंधानाटा गांव में रह कर कृषि कार्य को देख रहा हूँ.पानी का कोई समाधान नहीँ किया गया है.सरकार किसी को भी नौकरी नहीं दे पाई है. अब समय आ गया है सभी को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा ताकि एक कंबल आपको मांगना नहीं पड़े बल्कि खुद खरीद सके. चुनाव जीतने के बाद 6 महीने के अंदर बहरागोड़ा विधानसभा में एक अच्छे हॉस्पिटल बनाएंगे.मटिहाना चाकुलिया सड़क पर हर दिन बड़ी गाड़ी चल रही है उसको बंध करके रहेंगें. चुनाव के समय आदमी देख कर वोट करें पार्टी देखकर नहीं.ऋषि षाड़गी ने कहा कि 2024 मैं हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. कोई पार्टी से हो नहीं तो निर्दलीय भी लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-8-people-from-the-same-family-in-gandey-fell-ill-after-eating-food-admitted-to-sadar-hospital/">गिरिडीह

: गांडेय में एक ही परिवार से 8 लोग खाना खाने के बाद बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
वही गुड़ाबंडा एसएसजी महिला समूह के संचालनकर्ता सुमित्रा वेरा,मोनोरंजन महातो,देवी माइटी,मोनोरंजन गोप,जादूनाथ सोरेन,दीपक महापात्रा, परेश महातो,मोहन हेम्ब्रम ने भी अपना अपना विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर मुर्मु ने किया.इस मौके पर सपन नंद, बड़ महातो, नरेन नायक, अमूल मंडल,चित्य मंडल,मकसूद अंसारी,दिलीप माइटी,राजेश महातो,रामनाथ कर्मकार, अशोक सेन,लालटू महातो,मोहोन लाल हेम्ब्रम,मिहिर भोल समेत सैकड़ो लोक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp