Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बिभुति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती को लेकर समिति ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  गौरी कुंज परिसर के तारा दास मंच पर गौरी कुंज उन्नयन समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 सितंबर को बांग्ला के साहित्यकार स्व. बिभुतिभूषण बंदोपाध्याय की 129 वीं जयंती मनाई जाएगी. घाटशिला क्षेत्र के लोगों के बीच इस संदेश को पहुंचाने का भी निर्णय बैठक में लिया गया. शिल्पी सरकार ने बताया कि जयंती के अवसर पर 10 सितंबर की सुबह 10 बजे से बंगला संगीत प्रतियोगितारखी गई है. तथा 12 सितंबर की सुबह 10 बजे माल्यार्पण के पश्चात अल्पना, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा. शाम को प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद संध्या 7 बजे से विभूति भूषण बंदोपाध्याय की लिखी पुस्तक चांदेर पहाड़ पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranchi-youth-arrested-in-four-lakh-fraud-case/">जमशेदपुर

: चार लाख की धोखाधड़ी मामले में रांची का युवक गिरफ्तार

संगीत प्रतियोगिता में 8 सितंबर तक है एंट्री

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगीत प्रतियोगिता में एंट्री की अंतिम तिथि 8 सितंबर संध्या 7 बजे तक रखी गई है. इसके बाद किसी भी प्रकार के प्रतिभागी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बैठक में समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी, वरुण राय, सुनील सरकार, मृणाल कांति विश्वास, सुमोना गुप्ता, माधुरी चटर्जी, सीखा रक्षित, सोमपा सरकार, कांतोलाल दास, शुभाशीष गुहा, प्रदीप भद्रो सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही