Search

 
 
 

घाटशिला : बांग्ला भाषा में स्टेशनों का नाम लिखने का समिति के सदस्यों ने किया स्वागत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला रेलवे स्टेशन का नाम बांग्ला भाषा में लिखे जाने से झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति के सदस्यों खुशी जाहिर की है. साथ ही साथ रेल प्रशासन तथा झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति के केंद्रीय सह सचिव तापस चटर्जी ने सोमवार को बताया कि समिति के लगातार आंदोलन का परिणाम है कि वर्षों पुरानी मांग बंगाली समुदाय के लोगों की पूरी हुई है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-flying-squad-team-took-action-seized-348-bottles-of-liquor/">रामगढ़

: उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई, 348 बोतल शराब किया जब्त
समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी के लगातार प्रयास का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि पिछले दिन 11 मार्च को समिति की ओर से रेलवे प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि जल्द से जल्द 7 रेलवे स्टेशनों पर बांग्ला भाषा में नाम लिखा जाए. रेलवे प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए स्टेशनों पर बांग्ला भाषा में नाम लिखने का कार्य शुरू किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से समिति की ओर मांग किया जा रहा था, परंतु रेल प्रशासन के द्वारा सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-exposed-sonaram-kerai-murder-case-sent-a-youth-to-jail/">आदित्यपुर

: सोनाराम केराई हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा, एक युवक को भेजा जेल
उन्होंने चेयरमैन बेंगू ठाकुर, केंद्रीय अध्यक्ष अचिंताम गुप्तो, कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल, महासचिव राजेश राय, संपा सरकार, काबू दत्ता, शिख रक्षित, शिल्पी सरकार, संदीप राय चौधरी, प्रदीप भद्र, एस के कारण, सुमोना गुप्ता, मानसी चटर्जी, भवानी चक्रवर्ती कभी आभार व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही