Search

 
 
 

घाटशिला : टूटी नहर की मरम्मत करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारी, ग्रामीणों ने रोका कार्य

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के देरांग गांव में स्वर्णरेखा बाईं नहर का कैनाल शुक्रवार को तेज बारिश से ढह गया था. इससे 12 किसानों की दस एकड़ खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई. इसे लेकर किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षतिपूर्ति के लिए मांगपत्र सौंपा. इधर सूचना मिलने पर ठेका कंपनी भारद्वाज कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी शनिवार की देर रात जेसीबी एवं अन्य मशीन के सहारे नहर का पानी रोकने और मरम्मत का कार्य चुपचाप करने लगे. इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो कार्यस्थल पर जाकर काम बंद करवा दिया. ठेका कंपनी के लोगों से कहा कि पहले किसानों की क्षतिपूर्ति दें. उसके बाद वे कार्य करें. इस बारे में थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि ठेका कंपनी एवं ग्रामीणों द्वारा अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी. समाचार लिखे जाने तक कार्य स्थल पर ठेका कंपनी का मशीन व कर्मचारी ग्रामीण एवं किसानों को समझा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/GHATSHILA-GRAMIN.jpg"

alt="" width="1040" height="468" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-intuc-leader-ambuj-distributed-dry-ration-among-flood-affected/">आदित्यपुर

: इंटक नेता अंबुज ने बाढ़ प्रभावितों में बांटा सूखा राशन
इन किसानों का खेत हुआ बर्बाद : मोहन हेंब्रम, माघा हेंब्रम, सूरज कुमार सोरेन, भोगान हेंब्रम, हिमांशु साव, सुधांशु साव, दासमथ सोरेन, जदुनाथ हेंब्रम, लखन हेंब्रम आदि किसानों के लगभग दस एकड़ खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही