Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बार एसोसिएशन घाटशिला के अधिवक्ता तपन कुमार चक्रवर्ती ने सोमवार को घाटशिला व्यवहार न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शिकायत वाद दर्ज कराई है. शिकायत वाद के संबंध में घाटशिला बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी ने बताया कि 22 मई को मुसाबनी पुलिस द्वारा अधिवक्ता तपन कुमार चक्रवर्ती की जमकर पिटाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गंभीर अवस्था में जेल भेज दिया गया था. इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार तक अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-held-a-meeting-with-the-villagers/">मनोहरपुर
: पुलिस ने ग्रामीणों के संग की बैठक सोमवार को ही तपन कुमार चक्रवर्ती एसीजेएम की अदालत में मुसाबनी थाना में पदस्थापित एसआई झितीश कुमार सोनी, पात्रिक तिर्की, सैयद सज्जाद, चेतन मंडी थाना प्रभारी अंकित कुमार तथा केन्दाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुंदर लाल मार्डी के खिलाफ परिवाद संख्या 174/23 के तहत दर्ज किया गया है. बबलू मुखर्जी ने बताया कि पुलिस द्वारा जिस तरह से अधिवक्ता के साथ अपराधी की तरह सलूक किया है इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है. जब तक अधिवक्ता तपन कुमार को न्याय नहीं मिलता है अधिवक्ता अपने आंदोलन को जारी रखेंगे. बुधवार को इस मामले पर बार सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई है. [wpse_comments_template]
घाटशिला : मुसाबनी थाना प्रभारी समेत अन्य 6 के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज
Leave a Comment