Ghatshila : घाटशिला प्रखंड अर्न्तगत कालचित्ति पंचायत के बांधडीह गांव में डीलर के द्वारा कार्ड धारियों को कम अनाज दिए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गांव जाकर मामले की जांच की. जांच के बाद बांधडीह गांव के सीआरपीएफ कैंप के समीप मैदान में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित हुई. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मांग किया है कि गोवर्धन सिंह नाम के डीलर को हटाकर किसी दूसरे डीलर का चयन किया जाए. ताकि कार्ड धारियों को राशन उठाने में कोई परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-winning-candidates-of-panchayat-elections-got-the-certificate-of-victory/">चाईबासा:
पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को मिला मिला जीत का प्रमाण पत्र
पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को मिला मिला जीत का प्रमाण पत्र
Leave a Comment