Search

 
 
 

घाटशिला : ऑपरेशन के बहाने आंख निकाल कांच की गोली लगाने की एसडीपीओ से की शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कीताडीह गांव निवासी गंगाधर सिंह शनिवार की दोपहर माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन और भाजपा नेता संजय तिवारी के साथ एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो से न्याय की गुहार लगाई. गंगाधर सिंह ने एसडीपीओ को बताया कि उसकी आंख का ऑपरेशन के बाद गुरुवार को आंख से कांच की गोली बाहर निकल गई. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी आंख निकाल कर उसमें कांच की गोली लगा दी गई थी. इस कारण 2 महीना तक केसीसी आई हॉस्पिटल ने कोलकाता और जमशेदपुर में रखकर इलाज कराया. कीताडीह गांव के आसपास के कई मोहल्लों से 8 लोगों के साथ उसका भी ऑपरेशन केसीसी आई हॉस्पिटल, चंद्रा टावर, कालीमाटी रोड जमशेदपुर में किया गया था. हालांकि उसके पास कोई कागजात नहीं है. उसके साथ ऑपरेशन कराए डेवा मुर्मू, छीता हांसदा, माही मुर्मू तथा अन्य लोगों ने बताया उनलोगों का ऑपरेशन करने के लिए 18 नवंबर 2021 को इसी अस्पताल में ले जाया गया था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-under-wildlife-week-program-school-children-participated/">नोवामुंडी

: वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत निकली जागरूकता रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल
वहां जांच के उपरांत इंजेक्शन देकर यह कह कर भेज दिया गया कि ठीक हो जाएगा, जबकि गंगाधर सिंह को ऑपरेशन करने के बाद परेशानी होने पर कोलकाता ले जाया गया. गंगाधर सिंह की पोती उर्मिला सिंह ने बताया कि दादा जी को एक माह कोलकाता तथा एक माह जमशेदपुर में रखने के बाद उन्हें घर भेजा गया. इस दौरान अस्पताल संचालक द्वारा किसी भी तरह की कोई जानकारी परिवार वालों को नहीं दी, ना ही ऑपरेशन के पूर्व बांड साइन कराया था. एसडीपीओ ने मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी को दी. उन्होंने तत्काल परिजनों से लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज करने की बात कही है. एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन है यदि परिवार वाले लिखित शिकायत करते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही