Search

 
 
 

घाटशिला : कांग्रेसी नेता ने डीआईजी से की पुलिस कर्मी की शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना के एसआई द्वारा कटिंगपाड़ा निवासी सह कांग्रेसी नेता प्रकाश राय की पिटाई रविवार की रात किए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने एसडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी अजय लिंडा से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेसी नेता काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिल जनता का रक्षक होता है, लेकिन पुलिस वाले जमीन के मामले में वेवजह किसी के घर में जाकर किसी की भी पिटाई कर दे, यह कहां तक न्यायोचित है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-king-parikshit-attained-salvation-within-7-days-after-listening-to-bhagwat-katha-sachin-kaushik-ji-maharaj/">बोकारो

: भागवत कथा सुनकर 7 दिन में ही राजा परीक्षित को हुई मोक्ष की प्राप्ति : सचिन कौशिक जी महाराज
इतना ही नहीं घर की महिलाएं जब बचाने गयी तो उसके साथ ही धक्का मुक्की किया गया. इसलिए आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय. इस पर डीआईजी ने कहा कि वह मामले की जांच करने को लेकर डीएसपी को आदेश दिया है. दोषी पुलिस वालों पर जांच के बाद जरुर कारवाई होगी. मौके पर सत्यजीत शीट,अजय दे, प्रकाश रॉय, मानव दास, कन्हैया शर्मा, विश्वनाथ प्रताप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही