Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वंदे भारत ट्रेन के स्वागत का कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : वंदे भारत ट्रेन का घाटशिला रेलवे स्टेशन में रविवार को स्वागत किए जाने का सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. विरोध के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव कॉल्टू चक्रवर्ती ने बताया कि घाटशिला रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 27 सितंबर के लिए टिकट लेने गए तब काउंटर पर बताया गया कि यहां स्टॉपेज नहीं है टिकट नहीं मिलेगा. इस पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर विरोध किया और कहा कि भाजपा नेताओं का यह चुनावी स्टंट है. जिसके कारण रविवार को बंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला में कराकर स्वागत किया गया. ताकि जनता को गुमराह किया जा सके. चुनाव से पहले हो सकता है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर उतार कर कहा जाएगा की एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-held-a-meeting-in-thesapidh-village-of-jamid-panchayat/">चक्रधरपुर

: जामिद पंचायत की ठेसापीढ गांव में ग्रामीणों ने की बैठक

स्वागत समारोह में किए गए खर्च का ब्योरा

केंद्र सरकार का रेल मंत्रालय स्वागत समारोह में किए गए खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि घाटशिला की कॉपर माइंस वर्षों से बंद पड़ी है इसे खुलवाने के लिए सांसद द्वारा कोई पहल नहीं किया गया. माइंस खुल जाता तो यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध होता. इस तरह का आयोजन करके भाजपा यहां की जनता को गुमराह कर रही है. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, गोपाल शर्मा, शमशाद खान, विश्वनाथ कालिंदी, गोपाल राय, अशोक दास, राजा दत्ता, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सकलेन, आफताब खान, रमन मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही