Search

घाटशिला : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर घाटशिला रेलवे स्टेशन के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. माैके पर काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे. काल्टू चक्रवर्ती ने कहा की राजीव गांधी देश के सातवें प्रधानमंत्री थे और एक सशक्त व कुशल राजनेता थे. आज ही के दिन 21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमले में उनकी मृत्यु हो गई थी. उन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. राजीव गांधी ने ही भारत में दूरसंचार क्रांति लाई. आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा हो रही है उसकी परिकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे. उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक तथा दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है. मौके पर मुख्य रूप से सत्यजीत सीट, सत्यजीत कुंडू, मंजर हुसैन, वाहिद खान, कन्हैया शर्मा मानव दास, दिलीप दे, स्वपन घोष, प्रमोद सिंह, गोपाल शर्मा, प्रकाश राय, हारून, हमिद कुरैशी, गोरा , शमशाद खान विश्वनाथ कालिंदी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-learned-many-tricks-in-summer-camp-fancy-dress-competition-organized/">चाईबासा

: समर कैंप में बच्चों ने सीखे कई गुर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//