Search

 
 
 

Ghatshila: कांग्रेस पार्टी ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को मऊभंडार स्थित आईसीसी कंपनी गेट पर उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई गई. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सनत काल्टू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित नेहरू को नमन किया.

नेहरू ने देश को तरक्की के राह में खड़ा किया : चक्रवर्ती

इस अवसर पर सनत काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने जब देश की बागडोर ली थी तब देश में कुछ नहीं था. अंग्रेजों ने सब कुछ तबाह कर दिया था. पंडित नेहरू ने वहां से देश को संवारने की शुरुआत की. देश में सड़क, बांध, हवाई अड्डा, समुद्री बंदरगाह, कॉलेज, विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, अस्पताल जैसे बुनियादी ढांचे को बनाकर देश को तरक्की के राह में खड़ा किया. पंडित नेहरू बच्चों के काफी प्रिय थे और वह भी बच्चों को काफी प्यार करते थे. उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनके नाम को जितना भी बदनाम किया जाए पर उनके काम हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी. उन्‍होंने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर उनको कोटि कोटि नमन तथा बाल दिवस पर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर घाटशिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, शमशाद खान, बादल गिरी, मानव दास, शेख आज़ाद, रपिंदर सिंह, मुचिराम मांझी, बाबू राव, राजा दत्ता, दानिश अहमद, जिया उल हक, कृष्णा शर्मा, आशीष नमाता, मो. इरफान, मो.वसीम, हैप्पी सिंह, पप्पू सिंह, देवेन्द्र, राज दे, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila:">https://lagatar.in/ghatshila-sports-competition-organized-in-kidji-pre-school-on-childrens-day/">Ghatshila:

चिल्ड्रन्स डे पर किडजी प्री-स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही