Search

 
 
 

घाटशिला : कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajes Chowbey) : कांग्रेस पार्टी (मनरेगा विभाग) के जिलाध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक को ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में जानकारी देते हुए तापस चटर्जी ने बताया कि पिछले 17 महीने से जिले के 14 सौ पीडीएस डीलर का कमीशन के रूप में 13 करोड रुपए बकाया है. इसमें सिर्फ घाटशिला प्रखंड के 90 डीलरों का एक करोड़ 30 लाख रुपया कमीशन बकाया है. कमीशन की राशि नहीं मिलने के कारण डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा साथ ही साथ मानदेय भी बकाया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-administration-serious-about-illegal-deforestation-search-operation-intensified-against-intruders/">मनोहरपुर

: वनों की अवैध कटाई को लेकर प्रशासन गंभीर, घुसपैठियों के विरुद्ध सर्च अभियान तेज

पीडीएस डीलर का कमीशन जल्द से जल्द भुगतान की मांग

मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पीडीएस डीलरों का कमीशन जल्द से जल्द भुगतान किया जाए. साथ ही साथ उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका का पिछले 6 महीने से मानदेय बकाया है एवं विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए प्राप्त सामग्री की आपूर्ति सही से नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा अन्य समस्याओं के संबंध में भी अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राज किशोर सिंह, अमित राय, उत्तम सिन्हा, कांतोलाल दास, तरुण बारीक, मानस दास, राजाराम गोप सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही