Search

 
 
 

घाटशिला : कांग्रेस पार्टी का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन 19 मई को

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मनरेगा योजना सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा. इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी मनरेगा विभाग के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा का कार्य पूरी तरह से बाधित है तथा मनरेगा योजना में बकाया राशि का भुगतान भी लंबित है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bdo-investigates-prime-ministers-houses-under-construction-in-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की बीडीओ ने की जांच

शहरी क्षेत्र घोषित होने के कारण नहीं बन रहा प्रधानमंत्री आवास

उन्होंने मांग किया कि अविलंब मनरेगा कार्य शुरू किया जाए एवं लंबित बकाया राशि का भुगतान हो. इसके अलावा घाटशिला प्रखंड के 8 पंचायत में प्रधानमंत्री आवास नहीं बन रहा है. इसका एकमात्र कारण है कि इसे शहरी क्षेत्र घोषित किया गया है. यह सभी पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं. इसके बावजूद यहां गरीबों को एक भी आवास नहीं मिला. इन सभी मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही