Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यपालक अभियंता से विद्युत कटौती बंद करने की मांग की

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला कांग्रेस कमेटी (मनरेगा विभाग) ने सोमवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है. जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा विभाग के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को होली, शब-ए-बारात तथा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को देखते हुए बिजली कटौती बंद करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bike-stolen-from-road-number-32-written-complaint-lodged-in-police-station/">आदित्यपुर

: रोड नंबर 32 से बाइक चोरी, थाना में लिखित शिकायत कराई दर्ज

कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए होगी बाध्य 

ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि आने वाले दिनों में होली और मैट्रिक की परीक्षा है, परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों की विद्युत कटौती से पढ़ाई बाधित हो रही है. विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्युत कटौती कम से कम कर नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति किया जाए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी. इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी. मौके पर मुख्य रूप से शेख फारुख, अर्जुन सिंह, अब्दुल हमीद कुरेशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-water-tower-bad-for-several-months-poklov-residents-yearning-for-water/">बहरागोड़ा

: कई माह से जल मीनार खराब, पानी के लिए तरस रहे पोकलोवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही